फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक उच्चायुक्त ने कहा, 'दाऊद का मुद्दा छोड़िए, कश्मीर पर बात कीजिए'

Sat, 27 Aug 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे 'डायलॉग वॉर' के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कहा है कि वो भारत के साथ कश्मीर को लेकर चर्चा करने को तैयार है। भारत की सख्ती के बावजूद पाकिस्तान लगातार कश्मीर के मुद्दे को छेड़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को मीडिया से बात करते हुए पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि "हम भारत को कश्मीर पर बात करने के लिए बार-बार आमंत्रित कर रहे हैं लेकिन उधर से कोई जबाव नहीं मिल रहा है। हमें लगता है कि कश्मीर पर वार्ता की जरूरत है।"

जब पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित से दिल्ली में पत्रकारों ने पाकिस्तान में दाऊद के ठिकानों के बारे में पूछा तो बासित ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि, "ये मामला पुराना हो चुका है। कश्मीर की बात कीजिए हम कश्मीर के लोगों के मुद्दों का स्थायी हल चाहते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएन ने दाऊद के पाकिस्तान में होने की पुष्टि की

- फोटो : Getty
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शुक्रवार को कहा था कि दाऊद पाकिस्तान में है। पाकिस्तान को चाहिए कि वो दाऊद को भारत के हवाले कर दे। आपको बता दें कि दाऊद के पाकिस्तान में ठिकाने के बारे में संयुक्त राष्ट्र ने भी सही बताया है। भारत ने दाऊद के 9 ठिकानों के बारे में यूएन को बताया था जिनमें 6 ठिकानों पर यूएन ने मोहर लगा दी। "Ye baat purani ho gayee hai" Abdul Basit, Pak HC to India when asked about Dawood's homes in Pakistan pic.twitter.com/1QSlj6J8C4 — ANI (@ANI_news) August 27, 2016
Abdul Basit, Pak HC in India: We did send invite to India, did not move forward. We do feel talks on Kashmir needed pic.twitter.com/cnKTaDqIRU — ANI (@ANI_news) August 27, 2016
You all know that we took a step towards having dialogue but that didnt work out: Pak High Cmsnr Abdul Basit pic.twitter.com/lYJfCafZhS — ANI (@ANI_news) August 27, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें