पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं शाहरुख खान
- फोटो : amarujala - file
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के एक पाकिस्तानी प्रशंसक को जेल हो गई है। वजह ये है कि जूते बनाने वाले इस प्रशंसक ने मीडिया में यह घोषणा कर दी थी कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को हिरण की खाल से बने पेशावरी चप्पल भेजने जा रहा है।
खबरों के मुताबिक पेशावर में रहने वाले शाहरुख खान के कजिन बीते शुक्रवार को जूता बनाने वाले जहांगीर खान के पास गए और शाहरुख खान के लिए दो जोड़ी जूते बनाने को कहा।
शाहरुख के कजिन ने दिया था ऑर्डर
- फोटो : भव्य नरेश
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जहांगीर खान, शाहरुख खान का बड़ा फैन है और उसने निर्णय किया कि वह बॉलीवुड स्टार को स्पेशल गिफ्ट भेजेगा। इसके लिए वह हिरण की खाल से पेशावरी चप्पल बनाएगा।'
पुलिस अधिकारी ने कहा कि खबर फैलते ही वन्य जीव विभाग के अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जहांगीर खान को पकड़कर जेल में डाल दिया।
पाकिस्तानी फैन को हो सकती है सजा?
- फोटो : amarujala file
पेशावर में एक वन्य जीव विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'इस बात की जांच की जा रही है कि जहांगीर चप्पलें बनाने में हिरण की खाल का उपयोग करता था या नहीं।'
अधिकारी ने कहा, 'अगर जहांगीर हिरण की खाल का उपयोग करता होगा, तो वन्य जीव कानून के मुताबिक उसे जुर्माना और सजा का सामना करना पड़ेगा।'
गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पाकिस्तान में बहुत मशहूर हैं। सरहद पार उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं।