एक तरफ अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है तो वहीं अब विदेश घूमने वाले भारतियों के लिए भी एक खुशखबरी है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को पहले कई देशों में वीजा को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब कई देशों ने वीजा के नियमों में बदलाव किए हैं।
जिनसे भारतीय पासपोर्ट धारकों को काफी राहत मिली है। अब 59 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल या बिना वीजा के यात्रा करने की सहूलियत दे रहे हैं। इन देशो में ओमान, फ्रांस और जापान जैसे देश शामिल हैं।
रेमम मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारत वाटवानी व सोनम वांगचुक।
एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाने वाला रेमम मैग्सेसे पुरस्कार इस बार कुल छह लोगों को दिया गया है जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सड़कों पर मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए काम करने वाले मनोचिकित्सक 'भारत वाटवानी' को दिया गया।
वहीं आर्थिक प्रगति के लिए विज्ञान और संस्कृति को रचनात्मक रूप से काम में लाकर लद्दाखी युवकों की जिंदगियां बदलने वाले 'सोनम वांगचुक' को 2018 का प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया।
भारत में भूकंप के झटकों से भयावह स्थिति पैदा हो जाती है। अभी ये अनुमान लगाना संभव नहीं है कि भूकंप कब आएगा, मगर अब कम से कम भूकंप के बाद आने वाले झटकों के टार्गेट एरिया के बारे में पता लगाया जा सकेगा। भूकंप के बाद के हालात में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) बड़ी भूमिका निभा सकता है।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और गूगल मिलकर एक AI सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिससे दुनियाभर में भूकंप के डेटाबेस का विश्लेषण किया जा सके। दरअसल, इस डेटाबेस के जरिए ये अनुमान लगाया जाएगा कि भूकंप के बाद झटके कहां आ सकते हैं। आफ्टरशॉक्स के बारे में जानकारी मिलने से आपातकालीन सेवाओं की शुरुआत और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने को लेकर प्लान तैयार करने में काफी मदद मिल सकती है।
एशियाड में भारतीय खिलाड़ी सोने-चांदी की बरसात कर रहे हैं। एशियन गेम्स के 14वें दिन शनिवार को मुक्केबाजी के 49 किग्रा भार वर्ग में अमित पंघाल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं, ब्रिज में प्रणब बर्धन (60 साल) और शिबनाथ सरकार (56) की जोड़ी ने मेन्स पेयर स्पर्धा में गोल्ड दिलाया। वहीं भारतीय महिला स्क्वॉश ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।