फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Exit Polls: एग्जिट पोल पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया, शिवकुमार का बड़ा दावा, कुमारस्वामी ने कही ये बात

Thu, 11 May 2023 02:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि उन्हें एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं है। वहीं जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपनी पार्टी को किंग मेकर बताया।
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया, भाजपा के बसवराज बोम्मई और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (L-R) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद सभी को अब इसके नतीजों का इंतजार है। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें कांग्रेस को आगे दिखाया जा रहा है। इसके बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि उन्हें एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं है। वहीं जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपनी पार्टी को किंग मेकर बताया।

विज्ञापन


एक्जिग पोल के बाद डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस 146 सीटों के आंकड़े को पार करेगी। कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे शिवकुमार ने कहा कि चुनाव परिणाम निर्णायक रूप से उनकी पार्टी के पक्ष में होंगे और ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी, जिससे उन्हें चुनाव के बाद गठबंधन पर विचार करने की आवश्यकता हो।

कर्नाटक में डबल इंजन विफल 
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कहा कि मैं इन (एक्जिट पोल) आकंड़ों को नहीं मानता क्योंकि सब सर्वे अलग आंकड़े दे रहे हैं। मैं अपने 146+ के आंकड़े पर खड़ा हूं। कर्नाटक की जनता को भी कर्नाटक में परिवर्तन चाहिए जो भ्रष्टाचरा से मुक्त हो। कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है। 
विज्ञापन


पॉवर में आने वाली है कांग्रेस
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल करने वाली है, एग्जिट पोल भी बता रहे हैं कि कांग्रेस पावर में आने वाली है। आगे उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि मैं वरुण निर्वाचन क्षेत्र से जीतूंगा। आगे बोले कि मतदाताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। मुझे 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे। कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। मैं सेवानिवृत्त नहीं होने जा रहा हूं, लेकिन मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। यह मेरा आखिरी चुनाव है। 

कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत 
भाजपा के टिकट न देने पर नाराज हुए जगदीश शेट्टार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी। आगे कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और वह सरकार बनाएगी। अधिकांश एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। किसी अन्य पार्टी, विशेष रूप से जदएस के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में अगली सरकार बनाने की राह पर है। प्रियांक खड़गे ने बुधवार को एएनआई को बताया कि कांग्रेस सत्ता में वापस आएगी। हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं। मुझे यकीन है कि 13 मई को चुनाव के परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कि राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव को देखते हुए, मैं दृढ़ विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कांग्रेस को एक स्पष्ट बहुमत मिलना चाहिए। हम कर्नाटक में अगली सरकार बनाएंगे।

एचडी कुमारस्वामी बोले- हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को रामनगर में मतदान किया और कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जेडीएस पार्टी किंग बनेगी। नेता कुमारस्वामी ने मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद कहा कि हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि उचित विकास पाने के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें।

एक्जिट पोल गलत साबित होंगे- सीएम बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमें 200% विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बना रही है। इस बात का कोई सवाल ही नहीं उठता कि कोई इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका अदा करेगा। एक्जिट पोल हड़बड़ी में किए गए हैं जिसमें बहुत सारी गड़बड़ियां है। पिछली बार भी एक्जिट पोल गलत साबित हुए थे और इस बार भी गलत साबित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें