पश्चिम बंगाल में तीन चरणों का मतदान पूरा हो गया है। राजनीतिक पार्टियां अब चौथे चरण के मतदान की तैयारी में दमखम से लग गई है। वहीं इन सब के बीच ताजा जानकारी आ रही है कि जंगीपारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 88 परमानंदपुर प्रथम विद्यालय-कक्ष में 10 अप्रैल को फिर से मतदान करवाया जाएगा। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी दी है।
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हो रहा है। इनमें से 27 मार्च को पहले चरण का मतदान , एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। अब 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होगा और दो मई को परिणाम आएंगे।