फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड: शेल्फ लाइफ में बदलाव नहीं, डब्ल्यूएचओ ने खारिज किया सीरम संस्थान का प्रस्ताव

Thu, 08 Apr 2021 08:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारतीय सीरम संस्थान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें संस्थान ने कोविशील्ड वैक्सीन की शेल्फ लाइफ को छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने की बात कही थी। बता दें कि शेल्फ लाइफ का मतलब है कि वैक्सीन कितने समय तक इस्तेमाल के लायक रहती है। हालांकि, भारत का दवा नियामक डीसीजीआई (ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) इसके उपयोग की समयसीमा को उसके निर्माण की तारीख से छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने कर चुका है।

विज्ञापन

 
बता दें कि भारत में इस समय कोरोना की दो वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, कोविशील्ड और कोवैक्सीन। कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है और इसका निर्माण भारतीय सीरम संस्थान कर रहा है। वहीं, कोवैक्सीन का निर्माण भारतीय दवा कंपनी भारत बायोटेक ने किया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने की मांग के पीछे वजह बताई जा रही था कि इससे वैक्सीन की बर्बादी को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें