फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: आरबीआई ने कहा- स्टार अंकित नोट पूरी तरह वैध, केंद्रीय बैंक ने सवालों पर जारी किया स्पष्टीकरण

Fri, 28 Jul 2023 05:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केंद्रीय बैंक ने यह स्पष्टीकरण नोटों के नंबर पैनल में स्टार निशान होने पर उनकी वैधता को लेकर कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में आशंकाएं जाहिर किए जाने के बाद दिया है। आरबीआई ने कहा, गलत छपाई वाले नोट की जगह जारी किए जाने वाले नोट पर अंकित संख्या वाले पैनल में स्टार का निशान जोड़ा गया है।
विज्ञापन
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई ने स्टार निशान वाले नोट की वैधता पर जताई जा रही आशंकाएं खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ये नोट अन्य वैध नोट की तरह ही हैं। ऐसे नोट का स्टार निशान बस यह दर्शाता है कि उसे बदले गए या दोबारा प्रिंट किए गए नोट की जगह जारी किया गया है। स्टार का यह निशान नोट के नंबर और उसके पहले दर्ज होने वाले अक्षरों के बीच में लगाया जाता है।

केंद्रीय बैंक ने यह स्पष्टीकरण नोटों के नंबर पैनल में स्टार निशान होने पर उनकी वैधता को लेकर कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में आशंकाएं जाहिर किए जाने के बाद दिया है। आरबीआई ने कहा, गलत छपाई वाले नोट की जगह जारी किए जाने वाले नोट पर अंकित संख्या वाले पैनल में स्टार का निशान जोड़ा गया है। सीरियल नंबर वाले नोटों की गड्डी में गलत ढंग से छपे नोट के बदले स्टार निशान वाले नोट जारी किए जाते हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें