फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधित भी आसानी से कर सकेंगे करेंसी की पहचान, आरबीआई ने लॉन्च किया एप

Thu, 02 Jan 2020 12:43 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एक बार डाउनलोड करने के बाद इस्तेमाल के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी
  • मोबाइल एडेड नोट आईडेंटिफायर (Money Aided Note Identifire) यानी 'मणि'
  • एंड्राइड प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं एप
  • आवाज से भी नियंत्रित किया जा सकता है एप, मुड़े नोट भी पहचान सकता है
  • लेकिन असली और नकली नोट के बीच अंतर नहीं बता पाएगा यह एप्लीकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दृष्टिबाधितों को अब करेंसी को पहचानने में दिक्कत नहीं होगी। इनकी सुविधा के लिए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को एक एप लॉन्च किया है, जिसका नाम है मोबाइल एडेड नोट आईडेंटिफायर (एमएएनआई)। यह मणि एप एंड्राइड प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि यह एप असली और नकली नोट में फर्क नहीं बता पाएगा। इस एप की खासियत है कि एकबार इसे डाउनलोड कर लेने के बाद इसके इस्तेमाल के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


आरबीआई की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारतीय बैंक नोट में कई तरह की विशेषता होती है। जिसे दृष्टिबाधित लोग आसानी से पहचान सकेंगे। इसमें मुहर की छपाई, स्पर्श चिह्न, परिवर्तनीय बैंक नोट का आकार, बड़े नंबर, परिवर्तनीय रंग और एकरंगा पैटर्न आदि शामिल होते हैं। इसके अलावा यह एप महात्मा गांधी सीरीज और महात्मा गांधी नई सीरीज के नोट को भी पहचानने में सक्षम होगा। इसके अलावा मुड़े हुए नोट को पहचान सकता है। एप की यह भी खासियत है कि इसे इसे आवाज से भी नियंत्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें