फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विवाद पर रविशंकर प्रसाद बोले- सोचा नहीं था, इंदिरा गांधी का पोता इतनी बेशर्मी से झूठ बोलेगा

Thu, 14 Feb 2019 06:17 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, कभी सोचा नहीं था कि इंदिरा गांधी का पोता और राजीव गांधी का बेटा इतनी बेशर्मी से झूठ बोलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बाद अब कैग की रिपोर्ट ने राफेल पर राहुल और कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी है। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को अपने सभी आरोप वापस ले लेने चाहिए। 

विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि राहुल को राफेल पर अपने झूठे आरोपों के लिए न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट बल्कि कैग से भी माफी मांगनी चाहिए। करीब दो महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे की जांच को लेकर दाखिल याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा था कि लड़ाकू विमानों पर सरकार के निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने का कोई आधार नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें