फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद बोले, चीनी एप्स प्रतिबंधित कर हमने डिजिटल स्ट्राइक की

Thu, 02 Jul 2020 01:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को चीन-भारत गतिरोध पर कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर कोई बुरी नजर डालेगा तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। प्रसाद ने पश्चिम बंगाल भाजपा की रैली में कहा, 'हमने देशवासियों के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए चीनी एप प्रतिबंधित किए, यह एक डिजिटल हमला था।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए, देशवासियों की डिजिटल सुरक्षा और गोपनीयता के लिए हमने 59 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें टिकटॉक भी शामिल है। भारत जानता है कि हमारी सीमाओं पर नजर रखने वाले और देशवासियों की रक्षा करने के लिए कैसे आंखों में आंखें डाली जाती हैं। भारत डिजिटल स्ट्राइक कर सकता है।'
 

बता दें कि सरकार ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सेना द्वारा की गई कायराना हरकत को लेकर एप्स पर प्रतिबंध लगाया है, ताकि बीजिंग को एक सख्त संदेश भेजा जा सके। लेकिन उच्चस्तरीय सूत्रों का कहना है कि सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) को एप्स के माध्यम से डाटा चुराकर उसे राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए प्रयोग करने से रोका जा सके।
विज्ञापन


यह निर्णय चीन और उसकी संस्थाओं को भारत में नागरिक संरचना और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी उभरती हुई तकनीक वाले सेक्टर में रोकने के लिए बनाई जा रही योजना का एक हिस्सा है। साथ ही सीसीपी की 'मिलिट्री-सिविलियन फ्यूजन' रणनीति को विफल करना भी इसके पीछे का एक कारण है।

'मिलिट्री-सिविलियन फ्यूजन' रणनीति के तहत सीसीपी टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे एप्स का इस्तेमाल करते हुए इसके डाटा का इस्तेमाल राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए कर सकती है। उदाहरण के लिए, रिपोर्टों में खुलासा हुआ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हाल की रैली पंजीकरणों को टिकटॉक बॉट्स द्वारा हाईजैक कर लिया गया था, जो भारत के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें