फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए रवींद्र कुमार राय, स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Sat, 26 Oct 2024 04:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jharkhand BJP: भाजपा ने चुनाव राज्य झारखंड में मतदान से कुछ दिन पहले नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को पार्टी की झारखंड ईकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके साथ ही बीजेपी ने महाराष्ट्र के लिए स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी कर दी। 
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव राज्य झारखंड में मतदान से कुछ दिन पहले नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को पार्टी की झारखंड ईकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर को कराए जाएंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इससे पहले पिछले साल जुलाई में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की 
इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


यहां देखें भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची:-
क्रमांक नाम
1 नरेंद्र मोदी
2 जगत प्रकाश नड्डा
3 राजनाथ सिंह
4 अमित शाह
5 नितिन गडकरी
6 योगी आदित्यनाथ
7 प्रमोद सावंत
8 भूपेंद्रभाई पटेल
9 विष्णु देव साई
10 मोहन यादव
11 भजनलाल शर्मा
12 नयाब सिंह सैनी
13 हिमंता बिस्वा सरमा
14 शिवराज सिंह चौहान
15 देवेंद्र फडणवीस
16 चंद्रशेखर बावनकुले
17 शिव प्रकाश
18 भूपेंद्र यादव
19 अश्विनी वैष्णव
20 नारायण राणे
21 पीयूष गोयल
22 ज्योतिरादित्य एम सिंधिया
23 रावसाहेब दानवे पाटिल
24 अशोक चव्हाण
25 उदयन राजे भोंसले
26 विनोद तावड़े
27 आशीष शेलार
28 पंकजा मुंडे
29 चंद्रकांत (दादा) पाटिल
30 सुधीर मुनगंटीवार
31 राधाकृष्ण विखे पाटिल
32 गिरीश महाजन
33 रविंद्र चव्हाण
34 स्मृति ईरानी
35 प्रवीण डेरेकर
36 अमर साबले
37 मुरलीधर मोहोल
38 अशोक नेते
39 संजय कूटे
40 नवनीत राणा
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें