फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंदी कहां है' पर रविशंकर की सफाई- संवेदनशील आदमी हूं बयान वापस लेता हूं

Sun, 13 Oct 2019 02:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फिल्मों के एक दिन में 120 करोड़ रुपये कमाने वाले बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान को वापस लेता हूं। प्रसाद ने कहा, 'मीडिया से बातचीत का मेरा पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। फिर भी मुझे यह जानकर खेद है कि मेरे बयान के एक हिस्सा को गलत तरीके से लिया गया। एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते मैं अपना बयान वापस लेता हूं।'

विज्ञापन

 

शनिवार को मंदी की रिपोर्ट को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि वह रिपोर्ट (बेरोजगारी पर एनएसएसओ रिपोर्ट) झूठी है। मैंने आपको 10 प्रासंगिक डाटा दिए हैं, रिपोर्ट में कोई मौजूद नहीं है। हमने कभी नहीं कहा कि हम सभी को सरकारी नौकरी देंगे। कुछ लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से गुमराह करने की कोशिश की।

प्रसाद ने कहा था कि अगर देश में मंदी होती तो दो अक्तूबर को रिलीज हुईं तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की होती। अर्थव्यवस्था दुरुस्त है तभी फिल्मों ने इतनी कमाई की है। उन्होंने कहा, 'मेरा फिल्मों से लगाव है। फिल्में बड़ा कारोबार कर रही हैं।'
विज्ञापन


रविशंकर ने कहा था, 'दो अक्तूबर को तीन फिल्में रिलीज हुईं। फिल्म उद्योग के विशेषज्ञ ने कहा है कि राष्ट्रीय अवकाश के दिन इन तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब जब देश की अर्थव्यवस्था थोड़ी सही हो रही है तभी तो 120 करोड़ रुपये का रिटर्न एक दिन में आ रहा है।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें