फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी का सिब्बल पर पलटवार, कहा शर्मनाक बयान से ISI खुश होगी

Fri, 07 Oct 2016 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कपिल सिब्बल के बयान को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में देशभक्ति पर राहुल की भक्ति भारी है। राहुल के बयान से कांग्रेस को भारी नुकसान होगा। वे राहुल का बचाव देश के बचाव से ज्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं।
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने कहा सिब्बल से ऐसे बयानों की उम्मदी नहीं थी। कांग्रेस के बयान से आईएसआई खुश होगी। सिब्बल ने निजी हमला किया है। राहुल के बयान से देश शर्मिंदा हुआ है।

बताते चलें कि इससे पहल पहले कपिल सिब्बल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "जैश ए मोहम्मद को तो भाजपा ने ही खड़ा किया। कौन थे जो मसूद अजहर को कंधार छोड़कर आए थे। इनके विदेशमंत्री तो मसूद अजहर को छोड़ने कंधार गए थे।"
विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि "इस कैंसर को खत्म करना चाहिए। जैश-ए-मोहम्‍म्मद को भाजपा ने पैदा किया है। मसूद अजहर को भाजपा ने पैदा किया है। आज कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं जो पिछले साठ सालों से जवानों के साथ खड़ी है।" 






 
विज्ञापन

राहुल ने दिया था ये बयान

Surgical strikes: PM Narendra Modi doing dalali of jawans blood, says Rahul Gandhi - फोटो : ANI
वहीं, गुरुवार को अपनी किसान यात्रा के पहले चरण के अंतिम दिन राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे जिन जवानों ने जम्मू कश्मीर में अपनी जान दी, सर्जिकल स्ट्राइक किया है आप उनके खून की दलाली कर रहे हो। ये बिल्कुल गलत है। हालांकि, इस बयान की निंदा शुरू हुई तो उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के सपोर्ट में हूं। इसकी निंदा नहीं करता हूं, लेकिन राजनीतिक पोस्टरों में सेना का इस्तेमाल गलत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें