फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता और राहुल गांधी पर रविशंकर का वार, बोले- ये हो क्या रहा है!

Mon, 04 Feb 2019 04:23 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता के कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने गई सीबीआई टीम के अधिकारियों को रविवार को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले था। बाद में सीबीआई के पांचों गिरफ्तार अधिकारियों को छोड़ दिया गया। हालांकि किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और पीएम मोदी पर वार करते हुए धरने पर बैठने का एलान कर दिया। ममता मेट्रो चैनल, कोलकाता में 'संविधान बचाओ' धरना पर बैठ गईं। इस घटना के बाद से लगातार ममता पर भाजपा नेताओं का हमला जारी है।  केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ममता पर वार करते हुए कहा कि ये क्या हो रहा है? एक पुलिस कमिश्नर नेताओं के साथ धरने पर बैठा है? इसका क्या मतलब है? धरने पर बैठकर पश्चिम बंगाल की सीएम ने अरविंद केजरीवाल के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है। 

ममता के साथ राहुल गांधी पर हमला करते हुए रविशंकर ने कहा कि 2014 में कांग्रेस ने राहुल गांधी के बयान को ट्वीट किया था, जिसमें राहुल ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में 20 लाख लोगों ने चिटफंड घोटाले में अपने रुपये गंवा दिए। हमने 26 मई 2014 को शपथ ली थी इसलिए नारदा-शारदा घोटालों की छानबीन पहले ही शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें