फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर दागे सवाल, कहा- क्या वह देश विरोधी व्यापारियों के साथ कर रहे काम

Mon, 10 Apr 2023 01:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी पर गुलाम नबी आजाद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो वह अवांछनीय व्यवसायी से मिलते थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि राहुल गांधी विदेशों में अवांछित व्यापारी से मिलते हैं। इसपर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को घेर लिया। उन्होंने कहा कि अब देश जानना चाहता है कि राहुल गांधी अपने विदेश दौरों पर किस से मिलते हैं। 

देश को कमजोर करने का काम 

रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी पर गुलाम नबी आजाद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो वह अवांछनीय व्यवसायी से मिलते थे। अब ऐसे में सवाल उठता है कि राहुल किस-किस से मिलते हैं? उनके मिलने का एजेंडा क्या होता है? क्या वह भारत विरोधी व्यवसायियों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं?

राहुल गांधी और व्यवसायी के बीच क्या है 'विलिंग-डीलिंग'

कांग्रेस नेता पर हमलावर होते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल जब भी विदेश से लौटते हैं तो उनका हमला देश व पीएम मोदी के ऊपर और तेज हो जाता है। क्या वह देश विरोधी व्यापारियों के साथ काम कर रहे हैं? रवि शंकर ने आगे कहा कि भाजपा और देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर ये कौन से व्यापारी हैं जिन से राहुल गांधी मिलते हैं और इनके बीच क्या 'विलिंग-डीलिंग' है।

इन मुद्दों पर क्यों साधे हैं चुप्पी

वहीं, रविशंकर ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए पूछा कि वह बोफोर्स केस के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? वहीं उन्होंने क्वात्रोची को जिस प्रकार से भगाया उस पर कुछ कहा? इतना ही नहीं भाजपा सांसद ने नेशनल हेराल्ड केस के मामले पर भी राहुल पर वार किया। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें राहुल गांधी खुद बेल पर हैं, उसपर उनका क्या कहना है। राहुल गांधी का आखिर एजेंडा है क्या? 

क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पांच पूर्व कांग्रेस नेता अदाणी मामले से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के औजार बन गए हैं। राहुल गांधी ने इन पूर्व कांग्रेस नेताओं में गुलाम नबी आजाद का नाम भी लिया। इस पर एक इंटरव्यू में गुलाम नबी आजाद से राहुल गांधी के दावे पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 'मेरे मन में गांधी परिवार के लिए बहुत इज्जत है इसलिए मैं उनके परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहता। वरना मैं ऐसे उदाहरण दे सकता हूं जहां वह विदेश जाकर अवांछित उद्योगपतियों से मिलते हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें