फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: लंदन जा रही फ्लाइट में शख्स ने क्रू से की हाथापाई, दो चोटिल; दिल्ली लौटा विमान, यात्री को उतारा

Mon, 10 Apr 2023 01:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताया गया है कि एयर इंडिया फ्लाइट एआई111, जिसमें करीब 225 यात्री सवार थे, उसमें एक उपद्रवी शख्स ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में सोमवार को एक यात्री ने हंगामा कर दिया। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटाया गया, जहां पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि एयर इंडिया फ्लाइट एआई111, जिसमें करीब 225 यात्री सवार थे, उसमें एक उपद्रवी शख्स ने हंगामा कर दिया। इसके बाद क्रू ने उसे एयरपोर्ट पर उतारा और फ्लाइट दोबारा लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट रवाना हो गई।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान
एयर इंडिया ने इस मामले में बयान भी जारी किा है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस लौटी। इसमें एक यात्री ने उपद्रव कर दिया। उसने मौखिक और लिखित तौर पर दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया और उपद्रव जारी रखा। उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ हाथापाई की, जिसमें दो को चोट आई है। बाद में विमान को दिल्ली लौटाया गया और लैंडिंग के बाद शख्स को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें