फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद ने कहा- गौरी लंकेश की हत्या कर्नाटक सरकार की नाकामी

Fri, 08 Sep 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश के मर्डर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाया है। लंकेश नक्सलियों को सरेंडर के लिए मदद किया करती थीं।  रविशंकर ने गौरी के नक्सलियों के समर्थन किए जाने पर कहा कि अगर वे ऐसा कर रही थीं, तो किसकी इजाजत से कर रही थीं?
विज्ञापन


अगर गौरी के बारे में राज्य सरकार को मालूम था तो उन्हें सिक्योरिटी क्यों मुहैया नहीं कराई गई?  गौरी की हत्या को रविशंकर प्रसाद ने कर्नाटक सरकार की एक बड़ी विफलता बताया है। इस बीच रवि शंकर ने यह भी सवाल उठाया कि केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्याएं होती है, लेकिन उन्हें  मुद्दा नहीं बनाया जाता।
  Would like to ask K'taka CM in light of the comment should we expect fair probe by SIT&does CM agree with comment?: RS Prasad #GauriLankesh pic.twitter.com/jTYJIWjJxv — ANI (@ANI) September 8, 2017
विज्ञापन



रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि वे गौरी लंकेश की हत्या पर राजनीति न करे। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जाती है कि कर्नाटक सरकार की ओर से इस पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। दरअसल, राहुल गांधी की गौरी लंकेश की हत्या के लिए बीजेपी-आरएसएस को जिम्मेदार ठहराए जाने पर रविशंकर प्रसाद ने ये उन्हें घेरने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें