फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को भाजपा का जवाब- चीन जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ट्विटर पर नहीं पूछे जाते सवाल

Wed, 10 Jun 2020 02:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कांग्रेस की ओर से भारत-चीन सीमा विवाद पर लगातार पूछे जा रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अर्थ नीति और सामरिक नीति को कितना समझते हैं, इसपर बहस होनी चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि चीन जैसे अतंरराष्ट्रीय मुद्दे पर ट्विटर पर सवाल नहीं पूछे जाते हैं।

विज्ञापन


रविशंकर ने कहा, 'राहुल गांधी में इतनी समझदारी तो होनी चाहिए कि चीन जैसे अतंरराष्ट्रीय मुद्दे को लेकर ट्विटर पर सवाल नहीं पूछे जाते हैं। ये वही व्यक्ति हैं जिन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक के सबूत मांगे थे। उरी हमले पर सवाल उठाया था। अब चीन पर सवाल कर रहे हैं। अगर चीन की कहानियां आएंगी तो कांग्रेस ने कैसे मामले को संभाला था, वो भी सामने आ जाएंगी।'

 

 

यह भी पढ़ें- भारत चाहता है कि एलएसी पर मौजूद 10 हजार सैनिकों को पीछे हटाए चीन...आज फिर बातचीत शुरू
विज्ञापन


इससे पहले लद्दाख से भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने राहुल गांधी को जवाब दिया था। भाजपा सांसद ने ट्वीट में दावा किया कि चीन ने कांग्रेस कार्यकाल में भारतीय जमीन पर कब्जा किया था। बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा था कि क्या चीन ने लद्दाख में भारतीय जमीन पर कब्जा किया है।

जमयांग ने ट्वीट कर कहा कि हां, चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में। सांसद का कहना है कि उम्मीद है राहुल और कांग्रेस तथ्यों के आधार पर मेरे जवाब से संतुष्ट होंगे। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि वे फिर से गुमराह करने की कोशिश नहीं करेंगे।
विज्ञापन


समझदार व्यक्ति नहीं देते ऐसे बयान
सेनानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह ने राहुल गांधी के सवालों को लेकर कहा, ‘उन्हें ऐसे सवाल नहीं करने चाहिए कि सरकार क्या कर रही है क्योंकि ये चीजें गुप्त हैं और इन्हें उजागर नहीं किया जा सकता है। उन्हें सरकार का समर्थन करना चाहिए था। एक समझदार व्यक्ति इस तरह का बयान कभी नहीं दे सकता।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें