फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sansad TV: रवि कपूर संसद टीवी के सीईओ के पद से मुक्त, उत्पल कुमार सिंह को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

Thu, 01 Sep 2022 12:33 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।

सार

बीते साल संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रवि कपूर को एक साल के लिए इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
संसद टीवी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी रवि कपूर को संसद टीवी के सीईओ के पद से मुक्त कर दिया गया है। राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि उत्पल कुमार सिंह, जो वर्तमान में लोकसभा महासचिव का पद संभाल रहे हैं, संसद टीवी के सीईओ के कार्यों का भी अतिरिक्त रूप से निर्वहन करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि बीते साल संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रवि कपूर को एक साल के लिए इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया था। लोकसभा सचिवालय से जारी परिपत्र के मुताबिक, कपूर को एक मार्च, 2021 से एक साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था। 

परिपत्र में कहा गया था कि ‘‘राज्यसभा सभापति और लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से राज्यसभा टीवी एवं लोकसभा टीवी को मिलाकर संसद टेलीविजन बनाने की घोषणा के परिणाम स्वरूप रवि कपूर को संविदा के आधार पर तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें