फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोरियन तूफान से बहामास में भारी तबाही, आपदा राहत के लिए 10 लाख डॉलर देगा भारत

Sun, 08 Sep 2019 08:05 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

डोरियन तूफान ने बहामास में भारी तबाही मचाई है। तूफान से बड़े तौर पर घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। तूफान से हजारों लोगों के घर उड़ गए। भारत ने बहामास के इस दुख के क्षण में उसका साथ दिया है। भारत सरकार ने बहामास में हुई तबाही को देखते हुए राहत राशि देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि हम तूफान डोरियन द्वारा बहामास में बड़े पैमाने पर विनाश से दुखी है। उन्होंने कहा कि इस कठिन क्षण में भारत  बहामास के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। भारत सरकार ने बहामास में हुई तबाही को देखते हुए लगभग 7 करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) राहत राशि देने की घोषणा की है। 

गौरतलब है कि डोरियन शुरू में पांचवी श्रेणी (सबसे खतरनाक) का तूफान था और बहामास से 295 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा था। बहामास के प्रधानमंत्री हुर्बट मिनिस ने कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी। लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 43 हो गया था। संयुक्त राष्ट्र ने बहामास में तूफान से प्रभावित 70,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें