फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस से निकलकर अब पांच सितारा होटलों में पहुंच रही हैं रेव पार्टियां

Sat, 07 Sep 2019 04:36 PM IST
Gaurav Pandey जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शराब, ड्रग्स, म्यूजिक, नाच-गाना और अश्लीलता से भरपूर रेव पार्टियां अब फार्म हाउस से निकलकर पांच सितारा होटलों में जा पहुंची हैं। पांच सितारा होटलों में होने वाली इन पार्टियों की बुकिंग सीक्रेट तरीके से होती है। इसके लिए फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल किया जाता है। खास बात है कि पांच सितारा होटल की रेव पार्टी में यदि आपके साथ लड़की नहीं है तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी। हालांकि होटल में आपकी यह समस्या हल सकती है, बशर्ते आप अपनी जेब ढीली करने को तैयार हों तो। पांच सितारा होटल में रेव पार्टी शुरू होने का कारण फार्म हाउस में पुलिस रेड का बढ़ता खतरा है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने पिछले दिनों नेहरू प्लेस, कनॉट प्लेस और द्वारका स्थित पांच सितारा होटलों में रेड कर रेव पार्टियों का खुलासा किया था। इन रेव पार्टियों की भनक होटल संचालकों को भी नहीं थी। होटल में पार्टी के नाम पर हॉल बुक करा लिया जाता है। शर्त यह होती है कि इन पार्टियों में किसी भी सिंगल व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलती। रात को 11 बजे के बाद इन पार्टियों की ओपनिंग होती है। हाल के मुख्य द्वार पर खड़े बाउंसर हर एक पार्टी एनीमल (रेव पार्टी में भाग लेने वाले व्यक्ति) के मोबाइल फोन पर कोडवर्ड देखता है। 

अमूमन रेव पार्टी की जानकारी के लिए फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल किया जाता है। मैसेज देखने के बाद पार्टी की एंट्री फीस बाउंसर ही वसूलते हैं। पांच सितारा होटल में रेव पार्टी की एंट्री फीस दो से पांच हजार रुपये होती है। यह केवल एंट्री फीस होती है। दूसरी सेवाओं के लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं, जैसे शराब या ड्रग का कौन सा ब्रांड लेते है, इसी हिसाब से पैसे लिए जाते हैं। पार्टी में अगर कोई व्यक्ति जैंटलमैन लुक में आता है तो उससे कई तरह की पूछताछ शुरू हो जाती है और यदि फंकी लुक में हैं और साथ में लड़की है तो फट से एंट्री मिलती है।

सुबह पांच बजे तक चलती हैं ये पार्टियां

रेव पार्टियों में सबसे ज्यादा हेरोइन, एलएसडी और म्याउं म्याउं ड्रग का इस्तेमाल होता है। इन्हें लेने के बाद युवा लगातार पांच घंटे तक डांस कर सकते हैं। ये ड्रग्स युवाओं में एक उत्तेजना पैदा करती हैं। खास बात है कि ड्रग केवल तभी सप्लाई की जाती है, जब पार्टी आयोजकों को यह भरोसा हो जाता है कि सामने वाला नियमित ग्राहक है। रात 11 बजे शुरू होकर रेव पार्टी सुबह पांच बजे तक चलती है। इस दौरान तेज संगीत और नशे के बीच सारे बंधन टूट जाते हैं। इस पार्टी की भनक सामान्य लोगों को नहीं लगती।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेव पार्टी आयोजित करने वाले फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप बना लेते हैं। पार्टी से जुड़ी तमाम सूचनाएं यहीं पर डाली जाती हैं। पार्टी कब होगी, यह सूचना चार-पांच दिन पहले दे जाती है, जबकि पार्टी कहां होगी, यह सूचना केवल तीन घंटे पहले दी जाती है। अभी तक दिल्ली के महरौली, सैनिक फार्म, फतेहपुर बेरी और नजफगढ़ इलाके में स्थित फार्म हाउस में रेव पार्टी होती रही हैं। अब धीरे-धीरे ये पार्टियां पांच सितारा होटलों में होने लगी हैं।

पहली शैम्पेन खोलने के लिए लगती है बोली 

दिल्ली के पांच सितारा होटलों में होने वाली रेव पार्टी में पहली शैम्पेन खोलने के लिए बोली लगती है। हर कोई अपनी रईसी का रुतबा दिखाने के लिए सबसे पहले शैम्पेन खुलवाने को बेताब रहता है। इसके लिए वे पांच से दस लाख रुपये तक कीमत चुकाते हैं। इसके जरिये पार्टी आयोजक एक ही झटके में मोटी रकम कमा लेते हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशे की इन पार्टियों में बड़े-बड़े कारोबारी घराने के युवा पहुंचते हैं।

उनके बीच में पार्टी के अंदर अपने आप को सबसे खास दिखाने की होड़ लगी रहती है। कई बार एक ही युवक दूसरी और तीसरी शैम्पेन भी अपने नाम पर खुलवाता हैं। इसी चक्कर में वे तीन-चार घंटे में लाखों रुपये खर्च कर देता है। कम कपड़े पहने हुए लड़कियां स्टेज पर चढ़कर शैम्पेन की बोतल खोलती हैं। इस शैम्पेन के दो घूंट शैम्पेन खुलवाने वाले शख्स को सबसे पहले दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें