फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार क्रिकेट संघ की निगरानी और चुनाव कराने के लिए बीसीसीआई की सीओए ने समिति नियुक्त की

Sat, 07 Sep 2019 04:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार क्रिकेट - फोटो : social Media
विज्ञापन

बीसीसीआई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के क्रिकेट मामलों की देखरेख और ताजा चुनाव कराने के लिए तीन सदस्यीय स्वतंत्र पर्यवेक्षक समिति गठित कर नियुक्त किया है। विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए ने शुक्रवार को मुंबई में बैठक के दौरान इस मुद्दे पर सोच विचार के बाद यह फैसला किया।

विज्ञापन


सीओए के एक करीबी सूत्र ने कहा कि ‘बिहार में खेल को सही तरीके से चलाने के अलावा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए यह जरूरी है कि बीसीए के प्रबंधन को स्वतंत्र पर्यवेक्षी समिति की निगरानी और नियंत्रण में रखा जाए।

पर्यवेक्षक समिति की अध्यक्षता आलोक कुमार (बीसीसीआई, एसीयू) करेंगे जबकि अलविन गायकवाड़ (बीसीसीआई क्रिकेट संचालन) और संदीप वागले (बीसीसीआई वित्त) इसमें अन्य दो सदस्य होंगे। समिति के पास सारे अधिकार होंगे जिससे वह बीसीसीए की कार्यप्रणाली को सही रख सके।
विज्ञापन


इसके अलावा उनके पास निर्वाचन अधिकारी, लोकपाल और आचरण अधिकारी की नियुक्ति के भी अधिकार होंगे। सूत्र ने कहा कि समिति के पास चयनकर्ताओं, टीम अधिकारियों और मैच अधिकारियों को नियुक्त करने का भी अधिकार होगा। साथ ही यह बीसीसीआई द्वारा दिए गए फंड के उपयोग की जांच के लिए आडिटर भी नियुक्त करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें