फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रतुल पुरी ने मांगी आत्मसमर्पण की अनुमति

Thu, 22 Aug 2019 09:13 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतुल पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और कारोबारी रतुल पुरी ने अगस्ता वेस्टलैंड धनशोधन मामले में आत्मसमर्पण करने की अनुमति के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली की अदालत में एक आवेदन दिया। 
विज्ञापन


बैंक जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तारी पुरी ने विशेष जज अरविंद कुमार के समक्ष अपना आवेदन दाखिल किया जिन्होंने इस मामले को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध किया है।

हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पुरी के खिलाफ जारी एक गैर जमानती वारंट रद्द करने से अदालत ने बुधवार को इंकार कर दिया था।

पुरी अपनी कंपनी मोजर बियर से जुड़े कथित बैंक जालसाजी के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं।

अगस्ता वेस्टलैंड धनशोधन मामले में आत्मसमर्पण करने की अनुमति के लिए अधिवक्ता विजय अग्रवाल के माध्यम से दिए गए आवेदन में पुरी को अदालत में पेश किए जाने का भी अनुरोध किया गया है ताकि वह जज के समक्ष समर्पण कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें