फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना के स्कूलों का हाल, 10 छात्राओं को चूहों ने काटा, भाजपा ने उठाए सवाल

Thu, 04 Aug 2022 06:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हैदराबाद।

सार

भाजपा ने इन हालात के लिए प्रदेश की टीआरएस सरकार की आलोचना कर बच्चों को सुरक्षित माहौल देने की मांग की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के एक सरकारी बालिका गुरुकुल आवासीय विद्यालय में 10 छात्राओं को चूहों ने काट लिया, उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। भाजपा ने इन हालात के लिए प्रदेश की टीआरएस सरकार की आलोचना कर बच्चों को सुरक्षित माहौल देने की मांग की है। 

विज्ञापन


प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बांडी  संजय कुमार ने इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बेशक हम में से कोई हमेशा जीवित नहीं रह सकता, लेकिन टीआरएस सरकार को बच्चों को तो कम से कम बचाना चाहिए, ये बच्चे हम सभी का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को तत्काल सुरक्षा, अच्छा भोजन, स्वस्थ पर्यावरण दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


पहले भी हुई चूहे काटने की घटनाएं
-मार्च 2022 में वारंगल के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में मरीजों को चूहे काटने की घटना सामने आई। यह चूहे आईसीयू में घुस कर मरीजों को काट रहे थे।
-दिसंबर 2021 में रंगारेड्डी जिले के एक अन्य सरकारी आवासीय विद्यालय में 9 विद्यार्थियों को चूहों ने काटा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें