फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RathYatra-Doctors Day Greetings: पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, डॉक्टरों के लिए कही यह बात

Fri, 01 Jul 2022 09:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने रथयात्रा के अवसर पर ट्वीट किया 'रथयात्रा के विशेष दिन की बधाई। हम भगवान जगन्नाथ से उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं।'
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में आज एक जुलाई का दिन विशेष महत्व का है। ओडिशा की तीर्थनगरी पुरी समेत विभिन्न शहरों में 'जगन्नाथ रथयात्रा' निकाली जा रही है, तो 'डॉक्टर्स डे' भी मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने रथयात्रा के अवसर पर ट्वीट किया 'रथयात्रा के विशेष दिन की बधाई। हम भगवान जगन्नाथ से उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। हम सभी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों का आशीर्वाद मिले।'

12 जुलाई तक चलेगी रथयात्रा
रथयात्रा आज से शुरु हो रही है। यह 12 जुलाई तक चलेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से होता है। यह यात्रा 9 दिन की होती है। इसमें से 7 दिन भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ पुरी के गुंडिचा मंदिर में रहते हैं। मान्यता के अनुसार, वहां उनकी मौसी का घर है। पहले दिन तीनों रथों को गुंडिया मंदिर ले जाया जाता है। इन रथों को मोटे रस्सों से खींचा जाता है।
विज्ञापन


धरती को स्वस्थ बनाने में डॉक्टरों की अहम भूमिका
इसी तरह 'डॉक्टर्स डे' पर चिकित्सकों को बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जीवन बचाने और धरती को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी परिश्रमी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की बधाई।'

डॉ. विधानचंद्र रॉय की याद में मनाते हैं डॉक्टर्स डे
हर साल 1 जुलाई 'डॉक्टर्स डे' यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग, जिनका जीवन किसी न किसी डॉक्टर से जुड़ा हो, वह  चिकित्सक को धन्यवाद करते हैं। इस साल के डॉक्टर्स डे की थीम 'फैमली डॉक्टर्स ऑन द फ्रंट लाइन' है। भारत में पहली बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1991 से हुई थी। इस साल केंद्र सरकार ने पहली बार डॉक्टर डे मनाया था। इस दिन को मनाने की शुरुआत डॉक्टर डॉ. विधान चंद्र राॅय की याद के रूप में की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें