फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rath Yatra: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने रथ यात्रा के अवसर पर दीं शुभकामनाएं; ममता भी करेंगी शिरकत

Sun, 07 Jul 2024 12:28 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Puri Jagannath Rath Yatra 2024 : राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरूआत पर देशवासियों को बधाई दी। वहीं पश्चिम बंगाल सीएम ने सभी को बधाई दी
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रविवार को शुरू हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने देशवासियों को रथ यात्रा शुरूआत की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस्कॉन द्वारा आयोजित रथ यात्रा में भाग लेंगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आज देश-दुनिया के अनगिनत जगन्नाथ प्रेमी रथ पर विराजमान तीनों भगवत्स्वरूपों के दर्शन हेतु उत्साह-पूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस महापर्व के अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ से मैं सभी के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं। जय जगन्नाथ।’’ राष्ट्रपति मुर्मू इस समय ओडिशा में हैं। वह रविवार दोपहर पुरी में रथ यात्रा में शामिल होंगी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सभी को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरूआत पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि "पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर बधाई। हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे।" रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ से जुड़ा एक त्योहार है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि भगवान जगन्नाथ उनके लिए शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आएं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि "आज रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ की कृपा से यह दिन सभी के लिए शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए।" उन्होंने लिखा, "आज बंगाल भर में लाखों लोग रथ उत्सव में शामिल होंगे। ऐतिहासिक महेश जहां हमने विरासत मंदिर का जीर्णोद्धार किया है उसमें एक विशाल जनसमूह होगा। मैं इस्कॉन कोलकाता में भगवान की यात्रा में शामिल होने जाऊंगी।"

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों को अगले साल से पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा में बन रहे जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा शुरू करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा, "हम सभी दीघा के अपने नए जगन्नाथ धाम में अगले साल की रथ यात्रा का इंतजार करेंगे। जय जगन्नाथ!!!" दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार तटीय शहर दीघा में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कर रही है। पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा शुरू की गई परियोजना पर राज्य ने 140 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा दीघा में निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें