फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन मुताबिक वारिस नहीं मिलने पर बढ़ेगा रतन टाटा का कार्यकाल

Sat, 29 Oct 2016 04:14 AM IST
राजीव जायसवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतन टाटा
विज्ञापन
टाटा समूह से जुड़े उद्योग सूत्रों के मुताबिक रतन टाटा को फरवरी अंत तक के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है, लेकिन यदि चुनाव समिति निर्धारित चार महीने की अवधि में सर्वाधिक उपयुक्त वारिस चुनने में असफल रही तो टाटा का कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि समिति जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेगी और इस बार टाटा समूह के नए प्रमुख का चुनाव करने में अतिरिक्त सावधानी बरतेगी। इसलिए यदि जरूरत पड़ी, तो रतन टाटा का कार्यालय चार महीने से आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

टाटा समूह द्वारा रतन टाटा के वारिस के तौर पर सायरस मिस्त्री का चुनाव परेशान करने वाला साबित होने के बाद समूह के बहुमत शेयरधारक नए चेयरमैन का चुनाव करने में बेहद सावधानी बरत रहे हैं। ‘दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है’ वाली कहावत रतन टाटा और टाटा संस के बहुमत शेयरधारक ट्रस्टों के सदस्यों पर इस मामले में बिल्कुल फिट बैठता है। 
विज्ञापन


टाटा समूह से जुड़े उद्योग सूत्रों के मुताबिक इस बार ट्रस्टी किसी ऐसे उम्मीदवार को चुनना पसंद करेंगे, जिन्होंने कंपनी में सराहनीय प्रदर्शन किया है और जो समूह के मूल्यों का तो समझते ही हैं, उन्हें अपने जीवन-व्यवहार में अमल भी करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदर्शन और वफादारी को मिलेगी वारिस चयन में वरीयता

टाटा समूह से जुड़े उद्योग सूत्रों के मुताबिक रतन टाटा के वारिस का चुनाव करते समय जहां तक उम्मीदवारों के कार्य प्रदर्शन और टाटा समूह के प्रति पक्की वफादारी का सवाल है, तो तीन नाम सहजता से सामने आते हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें सबसे उपयुक्त संभावित उम्मीदवार हैं नोएल टाटा, क्योंकि उनमें सभी जरूरी योग्यताओं के होने के अलावा उनके साथ टाटा उपनाम भी लगा हुआ है।

चार साल पहले भी नोएल टाटा इस पद के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उम्मीदवारों में से एक थे। अन्य दो संभावित उम्मीदवारों में समूह की दो सबसे सफल कंपनियों के प्रमुख शामिल हैं। ये हैं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नटराजन चंद्रशेखरन और जगुआर लैंड रोवर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राल्फ डेटर स्पेथ।

1. नोएल टाटा :
- वह अभी ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन और टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हैं
- वह रतन टाटा के सौतेले भाई हैं

2. नटराजन चंद्रशेखरन :
- अभी टाटा समूह की सर्वाधिक लाभकारी कंपनी टीसीएस के सीईओ और एमडी
- हाल में ही टाटा संस के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर नियुक्त किए गए
- तीन दशकों की पक्की वफादारी का रिकार्ड

3. राल्फ डेटर स्पेथ :
- फिलहाल जगुआर लैंड रोवर के सीईओ
- हाल में ही टाटा संस के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर नियुक्त किए गए 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें