फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतन टाटा ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ, कहा- उनके प्रयास नहीं हैं कॉस्मेटिक

Sun, 20 Dec 2020 08:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतन टाटा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने शनिवार को महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उद्योग मंडल एसोचैम के स्थापना सप्ताह 2020 कार्यक्रम में रतन टाटा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुश्किल दौर में देश का नेतृत्व किया है। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के समय देश का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। इसके अलावा उद्योग जगत को उनके मजबूत नेतृत्व का लाभ मिलने की उम्मीद भी जताई।

विज्ञापन


टाटा ने प्रधानमंत्री से कहा, 'मैं जितने सालों से व्यवसाय में हूं, हमारे प्रधानमंत्री जो भी करते हैं उसका सम्मान करता रहा हूं। उनके नेतृत्व ने हमें महामारी के सबसे बुरे समय और आर्थिक स्तरों में गिरावट के दौरान संभाला है। प्रधानमंत्री ने हमारा नेतृत्व किया है, उन्होंने कोई कमी नहीं की है, उन्होंने देश को आगे बढ़ाया है।'


टाटा ने कहा, 'एक समय होगा जब असंतोष होगा, विरोध भी होगा लेकिन आप उससे कभी भी भाग नहीं सकते। आप (जनता) लॉकडाउन चाहते थे, आपको लॉकडाउन मिला। आपने (मोदी) लोगों को कुछ मिनटों के लिए बत्तियां बंद करने और दिए जलाने के लिए प्रेरित किया। आपने इसे करके दिखाया।'
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें- एसोचैम के स्थापना सप्ताह पर बोले पीएम मोदी- मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हो रहा निरंतर बदलाव

उन्होंने आगे कहा, 'यह कोई चमत्कार नहीं है, यह कोई दिखावा नहीं है, लेकिन इसने देश को साथ लाने का काम किया और दिखाया कि हम आपके साथ खड़े हो सकते हैं और आपके द्वारा हमारे लिए तय किए गए लक्ष्यों को लेकर अपने कठिन प्रयास कर सकते हैं। उद्योग के तौर पर अब यह हमारा काम है कि आपका (मोदी) अनुसरण करें और आपके नेतृत्व का लाभ उठाएं जिसके बारे में मुझे विश्वास है कि हम करेंगे।'
विज्ञापन


बता दें कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री की नीतियों को लेकर उद्योग जगत की हस्ती का यह दूसरा समर्थन है। इससे पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने भी कोविड-19 के दौरान प्रधानमंत्री की सराहना की थी। रतन टाटा ने कहा कि मोदी के प्रयास कॉस्मेटिक या शोमैनशिप नहीं हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें