फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संघ ने की महाराष्ट्र को चार राज्यों में बांटने की वकालत

Wed, 23 Mar 2016 05:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई

सार

  • संघ और प्रकाश अंबेडकर ने की राज्य को बांटने की मांग
  • प्रकाश अंबेडकर बोले, महाराष्ट्र बंटे पांच राज्यों में और देश में हो 200 राज्य
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के महाधिवक्ता श्रीहरि अणे के मराठवाड़ा को अलग करने का बयान देने के बाद महाराष्ट्र के बंटवारे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने जहां महाराष्ट्र को चार राज्यों में बांटने की वकालत की है, तो वहीं, भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाती प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र में पांच और देश में 200 राज्य बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के टुकड़े कर विदर्भ और मराठवाड़ा को अलग राज्य बनाने की बात करने वाले राज्य के महाधिवक्ता अणे को पद से इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन उनके बयान ने बंटवारे की राजनीति को हवा दे दी है। हालांकि छोटे राज्य संघ का एजेंडा रहा है।

इसके मद्देनजर संघ के पूर्व प्रवक्ता मा.गो.वैद्य ने कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा-खानदेश को अलग राज्य बनाने के  लिए राज्य पुनर्गठन आयोग बनाने की मांग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में 200 नए राज्यों के गठन की मांग

लेकिन, भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने देश में 200 नए राज्यों के गठन की मांग कर सबको चौंका दिया है। श्रीहरि अणे के बयान को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि अणे ने विदर्भ और मराठवाड़ा राज्य बनाने का बयान संघ और भाजपा की शह पर दिया है।

उन्होंने कहा कि जो काम आरएसएस करना चाहती थी, उसे अणे ने किया और अब राज्य के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा देकर मुक्त हो गए हैं। शिवसेना पहले से ही राज्य के बंटवारे के विरोध में है। इसलिए अणे के बयान का सबसे ज्यादा विरोध शिवसेना ने ही किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें