फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: आरएसएस गोवा में करेगा राष्ट्रीय समन्वय बैठक आयोजित, मोहन भागवत भी होंगे शामिल

Sat, 31 Dec 2022 02:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, नई दिल्ली

सार

सरसंघचालक मोहन भागवत 2 से 7 जनवरी के बीच गोवा में रहेंगे। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने एक बयान में कहा कि पिछले सितंबर में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संघ की व्यापक अखिल भारतीय समन्वय बैठक हुई थी।
विज्ञापन
आरएसएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 5 और 6 जनवरी को गोवा में अपने पदाधिकारियों, संगठनों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक समन्वय बैठक आयोजित करेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के रायपुर में सितंबर माह में आयोजित हुई अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक के मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।  
विज्ञापन


बैठक में आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महासचिव मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) के राष्ट्रीय संगठन सचिव आशीष चौहान, बी सुरेंद्रन और संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी शामिल होंगे। इसके अलावा, विद्या भारती, भारतीय किसान संघ जैसे संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य भी समन्वय बैठक में भाग लेंगे।

आरएसएस के मुताबिक, सरसंघचालक मोहन भागवत 2 से 7 जनवरी के बीच गोवा में रहेंगे। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने एक बयान में कहा कि पिछले सितंबर में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संघ की व्यापक अखिल भारतीय समन्वय बैठक हुई थी जिसमें विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए थे। अब गोवा में 5 और 6 जनवरी को होने वाली बैठक छत्तीसगढ़ की समीक्षा के तौर पर हो रही है। आंबेकर ने कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत 7 जनवरी को स्थानीय स्वयंसेवकों की सभा का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें