फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' की नई संपादक बनीं रश्मि उद्धव ठाकरे

Sun, 01 Mar 2020 10:59 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि उद्धव ठाकरे शिवसेना के मुखपत्र सामना की संपादक नियुक्त हुई हैं। बता दें कि इससे पहले यह जिम्मेदारी सीएम उद्धव ठाकरे के पास थी।  उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें प्रधान संपादक पद पर बने रहने में कठिनाई हो रही थी।

विज्ञापन


बता दें कि स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे सामना के सबसे पहले संपादक थे। उनके बाद यह जिम्मेदारी उद्धव ठाकरे ने संभाली थी। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद जिम्मेदारियों के बढ़ने से उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा। सूत्रों के अनुसार सामना संपादक का पद सीएम उद्धव के लिए लाभ के पद के दायरे में आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद से रश्मि ठाकरे राजनीति में ज्यादा सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने शिवसेना में महिला संगठन का नेतृत्व भी किया है। बता दें कि राज्यसभा सांसद  संजय राउत सामना के कार्यकारी संपादक बने रहेंगे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें