फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: रश्मि शुक्ला बन सकती हैं महाराष्ट्र की डीजीपी, उद्धव सरकार में थीं निशाने पर

Wed, 26 Oct 2022 03:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रश्मि शुक्ला 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वे फिलहाल सीआरपीएफ की एडीजी के तौर पर हैदराबाद में पदस्थ हैं। महाराष्ट्र सरकार में भाजपा के एक मंत्री ने शुक्ला को अगले सप्ताह तक डीजीपी बनाए जाने का दावा किया है।

विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता का खेल निराला है, इसके बदलते ही सारे मोहरे बदल जाते हैं। अब महाराष्ट्र को ही लीजिए, पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार ने जिस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कराया था, अब उन्हें शिंदे नीत भाजपा सरकार राज्य का डीजीपी बनाने जा रही है। 

विज्ञापन


रश्मि शुक्ला 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वे फिलहाल सीआरपीएफ की एडीजी के तौर पर हैदराबाद में पदस्थ हैं। महाराष्ट्र सरकार में भाजपा के एक मंत्री ने शुक्ला को अगले सप्ताह तक डीजीपी बनाए जाने का दावा किया है।

फोन टैपिंग मामले में दर्ज हुआ था केस
उद्धव ठाकरे नीत महाविकास अघाड़ी सरकार ने रश्मि शुक्ला के खिलाफ फोन टैपिंग मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की खुफिया प्रमुख रही हैं। उन पर एनसीपी के नेता एकनाथ खडसे एवं शिवसेना सांसद संजय राउत के फोन टैप करने के आरोप लगे थे। कोलाबा पुलिस ने मार्च में शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया था। फोन टैपिंग को लेकर तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार व भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का खेल चला था। 
विज्ञापन


डीजीपी सेठ से भी वरिष्ठ हैं शुक्ला
सत्ता परिवर्तन के चलते अब एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना भाजपा सरकार उन्हें राज्य का सर्वोच्च पुलिस पद देने के मूड में है। आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले के बाद रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। नगराले इसी माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। शुक्ला मौजूदा डीजीपी रजनीश सेठ से भी वरिष्ठ हैं। आईपीएस शुक्ला का कार्यकाल जून 2024 में पूरा होगा। शिंदे सरकार ने हाल ही में पुलिस विभाग को शुक्ला के खिलाफ केस चलाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें