मुंबई के सायन अस्पताल में दो सर वाले बच्चों ने जन्म लिया है। ये दोनों लड़के हैं। डॉक्टरों के अनुसार इन दोनों का दिमाग अलग है, लेकिन शरीर के बाकी अंग जुड़े हुए हैं। दोनों का वजन 4.5 किलोग्राम बताया जा रहा है। डॉक्टर उनकी हालत स्थिर बता रहे हैं।
डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं कि कौन सा अंग दिमाग के किस हिस्से से जुड़ा हुआ है और काम कर रहा है,वह इसके बाद ही दोनों को अलग करने की प्रक्रिया को अंजाम देंगे। दुनियाभर में पांच बच्चों में से एक इस प्रकार जन्म लेते हैं। सीटी स्कैन और एमआरआई के हिसाब से लड़कों के दिल, किडनी, लिवर, एबडोमन और पेल्विस जुड़े हुए हैं। हालांकि फेफड़ा सिर्फ एक ही लड़के से जुड़ा हुआ है। वहीं स्पाइनल कोर्ड, चेहरा और दिमाग दोनों बच्चों में अलग है।
सायन अस्पताल के डॉ पारस कोठारी का कहना है कि ऐसे दो ही मामले देखने को मिले हैं जिनमें जुड़वा बच्चे जिनके सिर आपस में जुड़े हैं में एक ही बचा हो। निओनाटोलोजी विभाग के प्रमुख डॉ वाईएस नंदनवार ने बताया कि बच्चों की मां 26 वर्षीय शाहीन खान की हालत स्थिर है और वह संभल रही है। यह पहली बार है जब मुंबई एक दिल के साथ जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है।
सायन के डीन डॉ सुलेमान मर्चेंट की यह एक जटिल केस है। सूर्या चाइल्डकेयर के डॉक्टर अवस्थी ने बताया कि इस केस में 32 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद सोनोग्राफी में पता चला,जबकि अन्य मामलों में पहले महीने ही इस बात की जानकारी होने पर माता-पिता को जानकारी दे दी जाती है और गंभीरता के बारे में अवगत करा दिया जाता है।