फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट यूनिवर्सिटी के 70 साल के एमडी ने किया छात्रा से रेप

Mon, 20 Jun 2016 09:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी के 70 साल के एमडी पर कॉलेज की 21 साल की छात्रा से बलात्कार का आरोप लगा है। एमडी जयेश पटेल बीजेपी के सदस्य थे। पार्टी ने मामले का खुलासा होते ही उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी। जयेश पर और भी छात्राओं के शोषण का आरोप है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेप की घटना 17 जून को पारुल यूनिवर्सिटी में ही हुई। पीड़ित छात्रा कॉलेज में नर्सिंग की स्टूडेंट बताई जा रही है। आरोप है कि उसे हॉस्टल की महिला वॉर्डन भावना ने यह कहते हुए बुलाया कि एमडी जयेश पटेल उससे मिलना चाहते हैं।  

जयेश पटेल ने उसे कमरे में बुलाकर कहा कि तुम्हारी शिकायत है। इसके बाद वार्डन को कमरे से बाहर भेज दिया गया। वॉर्डन के जाने के बाद जयेश पटेल ने लड़की को धमकाकर बलात्कार किया। बाद में लड़की ने शिकायत की, जिसके बाद से जयेश फरार है।
विज्ञापन


दूसरी ओर महिला वॉर्डन पर आरोप है कि वही छात्राओं को एमडी के पास ले जाती थी। पुलिस महिला वॉर्डन भावना से इस मामले में पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक कितनी लड़कियों को एमडी के पास पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि जब लड़की को एमडी के पास ले जाया गया, तब पहले से तीन छात्राएं मौजूद थीं, जो एमडी के साथ बीयर पी रही थीं। जयेश पटेल ने पल्लवी के साथ दुष्कर्म करने से पहले बीयर ऑफर की थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। पुलिस ने उस समय मौजूद तीन छात्राओं के बयान भी दर्ज किए हैं। लड़कियों के बयान से इस बात की पुष्टि होती है कि छात्रा के साथ बलात्कार हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें