फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: अभिनेत्री ने मुंबई के बिजनेसमैन पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Aug 2023 05:45 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित अभिनेत्री की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक अभिनेत्री की शिकायत पर शहर के एक बिजनेसमैन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अभिनेत्री ने बिजनेसमैन पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक साल पहले एक पार्टी में हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। मामले के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उत्तराखंड से किया गिरफ्तार
वहीं, एक अन्य मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी 29 वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले महीने मुंबई के जुहू इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी और अपराध शाखा ने भी मामले में जांच शुरू की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली तक गई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वह व्यक्ति उत्तराखंड में है। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों जुहू के निवासी हैं।

बताया गया है कि आरोपी ने लड़की को जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया और फिर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल जुहू पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


13 करोड़ की धोखाधड़ी में नौ को तीन साल की सजा
वहीं, 13 करोड़ से अधिक की बैंक धोखाधड़ी मामले में अदालत ने एक कपड़ा कंपनी के आठ अधिकारी और सीए को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। दोषियों ने फर्जी तरीके से क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) जयवंत सी यादव ने 31 जुलाई को धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य प्रासंगिक अपराधों का दोषी पाया। आरोपी मॉडर्न डेनिम लि. के शीर्ष अधिकारी थे, जो मोरैया, अहमदाबाद में डेनिम कपड़ों का निर्माण करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें