थम्स अप पीने वाले 'तूफानी' करते हैं वे खतरों से कभी नहीं घबराते । लोगों को डर से न डरने के लिए प्रेरित करने वाला थम्स अप इस बार नए अंदाज में खास 'तूफानी' हीरो के साथ आया है। यह हीरो और कोई नहीं बल्कि थम्स अप जैसी हीरोइक स्प्रिट के लिए मशहूर बॉलीवुड हीरो रनवीर सिंह हैं। थम्स अप ने अपना नया कैम्पेन लॉन्च किया है। इस विज्ञापन में स्टार रनवीर सिंह थम्स अप के मूल विचार 'मैं हम भी हूं, और खास भी' को सही साबित कर रहे हैं।
थम्स अप का नया कैम्पेन इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए 'मैं हूं तूफानी' से बिल्कुल अलग और खास है। हम' में 'खास' का जश्न मनाने के विचार पर आधारित यह कैम्पेन लोगों के 'तूफानी' करने के प्रयास को प्रेरित करता है। कोका-कोला इंडिया और दक्षिण पश्चिम एशिया के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट ने थम्स अप के नए कैम्पेन की लॉन्चिंग पर कहा,'थम्स अप का विज्ञापन काफी सुरुचिपूर्ण और ऊर्जा से भरा होता है।'
उन्होंने कहा, 'रनवीर सिंह भी उर्जा से भरपूर हैं उनका अनोखा स्टाइल है जो हमारे ब्रांड को बुलंदी पर ले जाने में काफी मदद करेगा। रनवीर सिंह का व्यक्तिगत जीवन भी थम्स अप की फिलॉस्फी है। वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह में कोई समझौता रवैया नहीं अपनाते। हमें यकीन है कि हमारी साझेदारी ब्रांड के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में काम करेगी।' अगली स्लाइड में देखें वीडियो...