नोटबंदी के बाद नई करेंसी को अवैध तरीके से रखने वाली एजेंसियों का कहना है कि इसमें कर्नाटका में सबसे ज्यादे मामले आए हैं। एजेंसियों का कहना है कि पूरे देश के राज्यों से जब्त हुई करेंसी का 70 फीसदी कर्नाटका से ही जब्त हुआ है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा है कि नोट के सिरियल नंबर इशारा करते हैं कि कर्नाटका में सबसे ज्यादा करेंसी जब्द की गई। यह संख्या चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, अहमदाबाद, सूरत और दूसरे शहरों से कहीं ज्यादा है। जब्त नोट के सीरियल नबंर को देखें तो कुछ संख्या में कुछ ही कर्नाटक के लिए आवंटित किए गए थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 दिसंबर तक पूरे देश से तकरीबन 35 करोड़ रुपए जब्त हुए। इसमें 100 करोड़ रुपए दो हजार के नोट में थे। आयकर विभाग ने इस मामले में 55 केस प्रवर्तन निदेशालय को सौंपे हैं। इसमें 26 केस कर्नाटक के ही हैं।