आदित्य बिड़ला समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रंजन बनर्जी बुधवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भाजपा को राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमें यहां उद्योग लाने की जरूरत है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।
वहीं तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के टूटने का सिलसिला भी लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्टाचार्य बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि भट्टाचार्य कांग्रेस के टिकट पर 2016 में चुनाव जीते थे और अगले साल ही टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि ममता सरकार के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गए थे एवं उनके साथ आधा दर्जन से अधिक टीएमसी नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था।