फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व RBI गवर्नर ने जताई अर्थव्यवस्था में मजबूती की उम्मीद, कहा- सरकार उठाए जरूरी कदम

Mon, 02 Oct 2017 05:30 AM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था में मजबूती की उम्मीद जताते हुए कहा कि बेहतर वार्षिक वृद्धि बनाए रखने के लिए अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को त्वरित उपाय करने पर उन्होंने जोर दिया है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के दौरान रंगराजन ने कहा कि, कुछ मायनों में यह कहा जा सकता है कि अर्थव्यवस्था अब गिरावट से उबर रही है, क्योंकि दो तिमाही के लिए वृद्धि दर 5.7 फीसदी पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर समस्याएं खत्म हो सकती है। साथ ही नई मुद्रा आने से नोटबंदी का कुछ प्रभाव भी बेअसर हुआ है। इसलिए अर्थव्यवस्था ऊपर आ सकती है। लेकिन इसे बहुत तेजी से ऊपर लाने की जरूरत है। 

पढ़ें- चिदंबरम ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- 2014 के मुकाबले निराशाजनक है स्थिति    

रंगराजन ने कहा कि सालाना 6.5 फीसदी दर हासिल करने के लिए बाकी बची तीनों तिमाहियों में अर्थव्यवस्था का 7 फीसदी की दर से बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की वास्तविक तेजी के लिए सरकार को त्वरित कदम उठाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सभी व्यावहारिक परियोजनाओं के पुनरुद्धार, बैंकों के पुनर्पूंजीकरण और उच्च कॉर्पोरेट निवेश के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें