कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अभिनेता आमिर खान पर दिए गए बयान को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर निशाना साधा है। पर्रिकर ने असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर खान के बयान को अहंकार से भरा बताया था।
सुरजेवाला ने रविवार को पर्रिकर के बयान वाली खबर ट्वीट करते हुए कहा, 'यह शर्मनाक है कि मनोहर पर्रिकर एक अभिनेता को पाठ पढ़ाने की बात कर रहे हैं। पर्रिकर का काम पाकिस्तान जैसे बाहरी आंक्राताओं से देश की रक्षा करना है या आमिर खान जैसे नागरिकों को धमकाना?'
हरियाणा से कांग्रेस पार्टी के विधायक और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि पर्रिकर से साबित होता है कि ये दलितों और अल्पसंख्यकों को दबाने की साजिश है। क्या ये राजधर्म हो सकता है?