फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का प्रधानमंत्री से सवाल- क्या ईरान से तेल नहीं खरीदने की अमेरिका की बात मानेंगे

Wed, 27 Jun 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाल
विज्ञापन

अमेरिका की ओर से दुनिया के सभी देशों से ईरान का तेल नहीं खरीदने के लिए कहे जाने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल किया कि क्या वे अमेरिका की यह बात मानेंगे और इसका पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ईरान भारत को कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री देश को बताएं कि क्या वे ईरान से तेल आयात नहीं करने की अमेरिका की बात मानेंगे और पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर इसका क्या असर होने वाला है?’’ 

अमेरिका ने कल दुनिया के देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात चार नवंबर तक रोक दें। अमेरिका ने चेताया है कि यदि वे चार नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें