सुरजेवाला ने आरोप लगया कि हमेशा से करमुक्त रहने वाले कैंटीन के सामान पर
नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली ने जीएसटी लगा दिया है। भाजपा देश की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सेना से भेदभाव किया। वह सेना का राजनीतिक शोषण कर रही है। हम पूछना चाहते हैं कि क्या मोदी सरकार देश के जवानों की वीरगाथा का दुरुपयोग कर उनका इस्तेमाल वोट के लिए नहीं कर रही है? हम चाहते हैं कि भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर राजनीति ना करे।
सुरजेवाला के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा देखिए यह बड़ा दुखद विषय है। आज एक ऐसा मौका है जिसपर हमें पाकिस्तान को चेतावनी देनी चाहिए कि अगर तू आतंकवाद को बढ़ावा देगा तो तेरा यही हश्र होगा। लेकिन कांग्रेस वही पार्टी है जो सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रही थी। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्ट्राइक को खून की दलाली बताया था।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, चूंकि कांग्रेस इस तरह की वीडियो नहीं बना पाई क्योंकि उनके पास हैं ही नहीं है तो हम भी ऐसा ही नहीं कर सकते हैं। यह भाजपा के पक्ष में लोगों की भावनाओं का शोषण कैसे कर रहा है? अगर आपने ऐसा किया तो आपने छुपाया क्यों? यह पुरानी कहावत की तरह है कि अंगूर खट्टे होते हैं।
बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन सेना के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस रणबीर सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी साझा की थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने कहा था कि भारत द्वारा ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन अब इस कार्रवाई के 21 महीने बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई लॉन्च पैड्स को तबाह होते देखा जा सकता है।