फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामविलास ने लालू प्रसाद की बेटी और मनोज झा पर लगाया अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप

Fri, 18 Jan 2019 10:17 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
ram vilas paswan - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सामान्य श्रेणी के गरीबों के लिए आरक्षण से जुड़े विधेयक पर राज्यसभा में बहस के दौरान राजद सांसद मीसा भारती और मनोज झा ने उनके खिलाफ अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन





पासवान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट में लिखा कि उनके द्वारा विधेयक का समर्थन करने के बाद नौ जनवरी को राज्यसभा में बहस के दौरान राजद सांसद मीसा भारती और मनोज झा ने उनके खिलाफ अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया।

राम विलास पासवान के इस आरोप के बाद लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और राज्यसभा सदस्य मनोज झा की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

पासवान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस एक तरफ सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करती है और दूसरी ओर बिहार में आर्थिक आधार पर आरक्षण के घोर विरोधी राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें