देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही देश हित से जुड़े कई मुद़्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की ओर से एक्स पोस्ट में बैठक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने एक देश एक चुनाव से जुड़ी उच्च स्तरीय समिति की भी अध्यक्षता की है।