फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: विमानन मंत्री अरुणाचल के राज्यपाल से मिलने पहुंचे, कहा- डोनी पोलो एयरपोर्ट विकास का द्वार

Thu, 04 Sep 2025 11:21 PM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर।

सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि डोनी पोलो एयरपोर्ट राज्य को एक बड़ा तोहफा है, जिसने न केवल कनेक्टिविटी सुधारी है, बल्कि विकास की नई संभावनाएं खोली हैं। 
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनाइक से मुलाकात करते राममोहन नायडू किंजारापु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने बुधवार को राजभवन, इटानगर में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में विमानन सुविधाओं के विस्तार और कनेक्टिविटी मजबूत करने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि डोनी पोलो एयरपोर्ट राज्य को एक बड़ा तोहफा है, जिसने न केवल कनेक्टिविटी सुधारी है, बल्कि विकास की नई संभावनाएं खोली हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हर फ्लाइट पूरी तरह भरी रहती है। इस संदर्भ में उन्होंने उड़ानों की संख्या और सेवाएं बढ़ाने का सुझाव दिया।

ये भी पढ़ें: Sheena Bora Murder Case: अपने बयान से पलटी विधि; पहले जालसाजी का किया था दावा, अब कहा- सीबीआई ने दर्ज किया
विज्ञापन


जीरो-तुतिंग जैसे क्षेत्रों में विमानन सुविधाओं का विकास जरूरी
राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि जीरो, पासीघाट, आलो, मेचुखा और तुतिंग जैसे क्षेत्रों में भी विमानन सुविधाओं का विकास आवश्यक है। इससे स्थानीय नागरिकों की यात्रा आसान होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि का मार्ग खुलेगा। 

कार्गो सुविधाओं के महत्व पर दिया बल
उन्होंने राज्य में कार्गो सुविधाओं के महत्व पर भी बल दिया। कीवी, सेब, इलायची और आर्किड जैसी फसलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि समर्पित एयर कार्गो सेवाएं किसानों की आमदनी बढ़ाने, फसल नुकसान कम करने और बाजार से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित करने में सहायक होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NCB: इंटरपोल ने दुबई में बैठे भारतीय ड्रग तस्कर के खिलाफ जारी किया पहला सिल्वर नोटिस, एनसीबी ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने हवाई कनेक्टिविटी और ढांचे को और मजबूत करने का दिया आश्वासन
केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि पर्यटन, व्यापार और कृषि की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी और ढांचे को और मजबूत करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें