फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमेहर विवाद: सहवाग-फोगट पर जावेद के ट्वीट का योगेश्वर ने दिया जवाब

Tue, 28 Feb 2017 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने गुरमेहर कौर को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस बीच गुरमेहर कौर की मां ने बताया, 'गुरमेहर दिल्ली छोड़ कर जालंधर चली गई हैं।' वहीं, गुलमेहर विवाद में छात्रों के मार्च में सीताराम येचुरी और डी राजा भी पहुंचे। येचुरी ने कहा कि एबीवीपी के लोग इंटेलेक्चुअल स्तर पर जीत नहीं सकते, इसलिए हिंसा का रास्ता अपनाते हैं।
विज्ञापन


जावेद अख्तर ने सहवाग और फोगाट बहनों पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, कम पढ़े-लिखे खिलाड़ी और पहलवान किसी शहीद की बेटी को ट्रोल करें तो समझ में आता है। लेकिन पढ़े-लिखे लोगों के बारे में क्या कहा जाए? 

इस ट्वीट के जवाब में योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया, 'जावेद अख्तर जी, आपने कविता-कहानी की रचना की तो हमने भी कुछ कारनामे कर छोटा सा ही भारत के लिए विश्वपटल पर इतिहास रचा है।'
विज्ञापन

  @Javedakhtarjadu जी,आपने कविता-कहानी की रचना की तो हमने भी कुछ कारनामे कर छोटा ही सही भारत के लिए विश्वपटल पर इतिहास रचा है @virendersehwag https://t.co/XIGOJ1hPMp — Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) February 28, 2017

  If a hardly literate player or a wrestler troll a pacifist daughter of a martyr its understandable but whats wrong with some educated folks — Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 28, 2017


पटना से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ये लोकतंत्र और युवापीढ़ी के लिए सही नहीं है। लोकतंत्र में जो हमारे खिलाफ हैं, वे दुश्मन नहीं हैं। सबको अपनी राय रखने का अधिकार है। आप सहमत नहीं हैं, तो हिंसा तरीका नहीं है।
  Kuch tanavpurn stithi bani hui hai, ye loktantra aur yuva peedhi ke liye sahi nahi hai: BJP MP Shatrughan Sinha #RamjasRow pic.twitter.com/qhWVyVgW3j — ANI (@ANI_news) February 28, 2017

  Democracy h,jo humare khilaf hain,wo dushman nhi hain;Sabko apni rai rakhne ka adhikar h;Agar aap sehmat nhi h,violence tareeka nhi h-SSinha pic.twitter.com/hzZvMJe9na — ANI (@ANI_news) February 28, 2017



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैंजल से मिले। वहीं, गृह मंत्रालय की स्थायी समिति के चेयरमैन पी चिदंबरम ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इस मुद्दे पर बात की।
  In the meeting Standing Committee of Home Affairs Chairman P.Chidambaram asked Delhi Police Commissioner abt steps taken: Sources #RamjasRow pic.twitter.com/1B8AfUnwCA — ANI (@ANI_news) February 28, 2017

  Delhi CM met me at Raj Niwas;Have assured him that strict immediate action will be taken against those violating law: LG Anil Baijal #Ramjas pic.twitter.com/yFiP9JuPb1 — ANI (@ANI_news) February 28, 2017

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ने गुरमेहर विवाद पर फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने गुरमेहर के स्टेटमेंट 'मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं मारा, बल्कि युद्ध ने मारा' को जस्टिफाई किया है। वहीं, इस मुद्दे पर विरेंद्र सहवाग के ट्वीट, 'मैंने दो बार त्रिपल सेंचुरी नहीं मारी है, मेरे बैट ने मारी है' पर उन्हें नसीहत दी है।


बबीता फोगट ने एक दूसरे बयान में कहा कि गुरमेहर ने देश के खिलाफ बयान दिया तो उनके पिता की आत्मा को  शांति नहीं मिलेगी। Gurmehar's father's soul can't rest in peace if she speaks against India: Babita Phogat

Read @ANI_news storyhttps://t.co/HEXDPCmmvE pic.twitter.com/iiXPfPkl9e — ANI Digital (@ani_digital) February 28, 2017



एबीवीपी के छात्र दो मार्च को निकालेंगे मार्च। संगठन ने कहा, दिल्ली यूनिवर्सिटी में लेफ्ट के खिलाफ मार्च होगा। रामजस में सेमिनार बुलाने वालों छात्रों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। गुरमेहर को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या कश्मीर की आजादी का नारा लगाना सही है?

जनार्दन द्विवेदी ने कहा, यह एक छात्र की अभिव्यक्ति की आजादी का प्रश्न है। शिक्षा, पीढ़ी के संस्कार क्या राष्ट्र के विरुद्ध हैं। यह अभिव्यक्ति की आजादी के बारे में बात नहीं हो रही है। यह देश की खिलाफत के बारे में बात हो रही है। 

  Ek chatra k abhivyakti ki azadi ka prashn hai aisa nhi hai,prashn isse bada hai-shiksha,peedhi k sanskar,kya rashtrya k virudh hai: JDwivedi pic.twitter.com/oY3OSFPDgc — ANI (@ANI_news) February 28, 2017

  It's not about freedom of speech, it's about going against nation: Cong general secy Janardan Dwivedi  on #RamjasRow pic.twitter.com/0yccNczV0F — ANI (@ANI_news) February 28, 2017



गुरमेहर विवाद में रेसलर बबीता फोगाट भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'जो अपने देश के हक में बात नहीं कर सकती, उसके हक में बात करना ठीक है क्या? एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, वह रेप की धमकी की निंदा करती हैं। लेकि, मैं अपने देश की खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकती हूं। एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा, गुरमेहर का स्टेटमेंट, 'मेरे पापा को पाकिस्तान ने नहीं, बल्कि युद्ध ने मारा है' यह देश और शहीदों के खिलाफ है।
  #GurmeharKaur's view that her father was killed by war & not Pak was wrong for me;It's against our nation & martyrs-Wrestler Babita Phogat pic.twitter.com/v98CwqG9mS — ANI (@ANI_news) February 28, 2017

  Jo aapne desh ke haq m bat nhi kar sakti uske haq m bat karna thik h kya??? https://t.co/t4Xb0AELHi — Babita Phogat (@BabitaPhogat) February 27, 2017

  I condemn rape threats If log iss tarah se dhamki de rahe h to ye bahut hi galat bat h.Lekin m aapne desh k khilaf single word nhi sun sakti https://t.co/ImlEb4dj6c — Babita Phogat (@BabitaPhogat) February 28, 2017


केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, बोलने की आजादी का पूरा सम्मान है। लेकिन, उसके कवच में भारत तोड़ने की बात की जाएगी तो उसका जवाब दिया जाएगा। Bolne ki azaadi ka pura samman hai par uske kavach me agar aap Bharat ko todne ki baat karenge uska jawab diya jaaega: RS Prasad pic.twitter.com/jfFEfd5gJS — ANI (@ANI_news) February 28, 2017



गुरमेहर के दादा कंवलजीत सिंह ने कहा कि गुरमेहर के बयान पर जो ड्रामा क्रिएट किया जा रहा है, उसे हाइलाइट नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने राजनेताओं को नसीहत दी कि इस मुद्दे पर बयान देने से बचना चाहिए। 
  Drama being created, shouldn't be highlighted.Politicians must refrain from giving statements :Kanwaljeet Singh, Gurmehar Kaur's grandfather pic.twitter.com/drscCPXq1j — ANI (@ANI_news) February 28, 2017


शुरू हुआ जेएनयू और डीयू के छात्रों का मार्च
दिल्ली के नार्थ कैंपस में जेएनयू और डीयू के छात्र एबीवीपी के खिलाफ मार्च निकाल रहे है। इस मार्च में जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के शामिल होने की भी चर्चा है। इस मार्च में पहले गुरमेहर कौर भी शामिल होने वाली थी, लेकिन आखिरी क्षणों में उन्होंने अपने आप को इस मार्च से अलग कर लिया।


यह मार्च खालासा कालेज से शुरू होकर दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय तक जाएगा।


गुरमेहर कौर पर विवाद करना सही नहीं: किरन रिजिजू
गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने गुरमेहर कौर के बारे में कहा, 'वह एक युवा लड़की है। उसके ऊपर इतना विवाद करना सही नहीं हैं। यह वामपंथी है जो हमारे सैनिकों के सीमा पर मरने पर खुशियां मनाते है। भारत जब चीन के साथ युद्ध लड़ रहा था तब वामपंथी चीन का समर्थन कर रहे थे। वो युवाओं को गुमराह करते हैं और यह सही नहीं है।'


- ABVP के खिलाफ सड़कों पर मिरांडा हाउस की छात्राएं। छात्राओं ने कहा, - यह लड़ाई हमारे विश्वविद्यालय के खुले माहौल के लिए है।


गुरमेहर कौर के खिलाफ आए पहलवान योगेश्वर दत्त
ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधत्व कर तुके पहलवान योगेश्वर दत्त ने ट्विटर पर गुरमेहर कौर के खिलाफ एक तस्वीर डाली। इस तस्वीर में गुरमेहर कौर के उस बयान का मजाक उड़ाया जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि, मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं, युद्ध ने मारा था। 🙈🙈🙈 pic.twitter.com/SiH90ouWee — Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) February 28, 2017


सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठी एनएसयूआई
कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय के सामने एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बेठी है। भूख हड़ताल के बाद शाम को एनएसयूआई कार्यकर्ता मशाल रैली निकालेंगे। जिसके माध्यम से वह कैंपस में शांति व अहिंसा का संदेश देंगे।

DU-JNU के निकालेंगे मार्च
दिल्ली विश्वविद्यालय, और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और छात्र आज गुरमेहर कौर के समर्थन में खालसा कालेज से कला संकाय तक मार्च निकालेंगे। इसके अलावा एनएसयूआई के भूख हड़ताल करने की खबर है। खबरों के मुताबिक छात्रों के मार्च में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के भी शामिल होने की खबर है। इसके साथ मार्च में गुरमेहर कौर के शामिल होने के बात भी की जा रही है। इसके साथ ही आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविंद केजरीवाल गुरमेहर कौर के समर्थन में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
  #Ramjas row:Students & teachers from DU and JNU to hold a march from Khalsa College to Arts Faculty,Gurmehar Kaur to also participate #Delhi pic.twitter.com/n29Gc2lORf — ANI (@ANI_news) February 28, 2017


मुझे अकेला छोड़ दिया जाए: गुरमेहर
हालांकि गुरमेहर कौर ने ट्वीट कर बताया कि वो इस मार्च से अपने आप को अलग कर रही हैं। गुरमेहर कौर ने कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए, उन्हें जो कहना था उन्होंने कह दिया। गुलमेहर ने आगे कहा कि वो चाहती हैं कि मार्च में ज्यादा से ज्यादा छात्र शामिल हो क्योंकि यह मार्च मेरे लिए नहीं, छात्रों के लिए है।
  I'm withdrawing from the campaign. Congratulations everyone. I request to be left alone. I said what I had to say.. (1/2) — Gurmehar Kaur (@mehartweets) February 28, 2017


गुरमेहर ने दिल्ली महिला आयोग में की शिकायत
रामजस कॉलेज के विवाद मामले में एबीवीपी पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने पर गुरमेहर कौर को मिल रही धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरमेहर कौर ने इस मामले में दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दी है। शहीद की बेटी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया में टिप्पणी के बाद से कुछ लोग उसे जान से मारने और रेप की धमकी दे रहे हैं।

इसी शिकायत के आधार पर आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत विशेष आयुक्त महिला सुरक्षा को नोटिस भेजते हुए उक्त लोगों पर मामला दर्ज करने के साथ ही गुरमेहर व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग रखी है। उधर फेसबुक से लेकर ट्विटर पर, अब तक करीब लाखों लोग गुरमेहर के समर्थन और आलोचना में जुड़ चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने इस विवाद को राष्ट्रवाद से जोड़ कैंपस में तिरंगा यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय, देश विरोधी नारे नहीं चलेंगे, भारत माता का अपमान नहीं सहेंगे जैसे नारे भी खूब लगे। तिरंगा यात्रा के दौरान कैंपस के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही। 
विज्ञापन

राज्यपाल से एबीवीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे केजरीवाल

- फोटो : file photo
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वह आज दोपहर 2:30 बजे उप-राज्यपाल से मिलकर एबीवीपी के गुंडागर्दी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे। 
  Will meet Hon'ble LG today at 2.30 pm to demand action against ABVP goondaism n rape threats to @mehartweets — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 28, 2017


इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा व उसके छात्र संगठन एबीवीपी पर हमला बोलते हुए इनपर महिला विरोधी सोच रखने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि वे देश के सभी विश्वविद्यालयों का माहौल बिगाड़ रहे हैं। 

सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप नेता आतिशी मारलेना ने कहा कि फिलहाल देश में डर का माहौल बना हुआ है। बीते दिनों उज्जैन में प्रोफेसर की पिटाई की गई। वहीं, पटना यूनिवर्सिटी, जेएनयू में भी एबीवीपी कार्यकर्ता आतंक फैला रहे हैं। 

आतिशी का आरोप है कि ज्यादातर मामलों में पुलिस हुड़दंगियों का साथ देती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कालेज की घटना में पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एक फौजी की बेटी ने जब एबीवीपी के खिलाफ आवाज उठाई तो सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। उसे रेप का डर दिखाने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

वहीं, आप विधायक सरिता सिंह ने कहा कि वह खुद भी डीयू की छात्रा रही हैं। लेकिन पहले कैंपस का माहौल अलग था। अब वहां डर का माहौल है। जबकि डीयू छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष एवं आप विधायक अलका लांबा ने कहा कि ऐसा गुंडागर्दी का माहौल उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें