फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल यादव बोले- अखिलेश से जलते हैं मुलायम

Tue, 25 Oct 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए गए रामगोपाल यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुलायम को अखिलेश की लोकप्रियता से जलन हो रही है। हर बाप चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा। अमर सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुलायम और शिवपाल ही बताएंगे कि अमर सिंह में क्या खूबी है। अमर सिंह ने जादूगर की तरह मुलायम सिंह को समझा दिया कि उन्होंने केस में मदद की, जबकि उन्होंने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन


रामगोपाल ने आगे कहा कि मुलायम जेल जाने और अमर सिंह के बचाने की बात कल की जो बैठक में कही थी, वह बकवास है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह की बात से ऐसा लग रहा है, जैसे सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट को मैनेज किया गया।  

पार्टी से निकाले जाने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव असंवैधानिक काम कर रहे हैं। जिस तरीके से पार्टी के नेताओं को निष्कासित किया जा रहा है, वो पार्टी संविधान के खिलाफ है। मुलायम और शिवपाल पर चुटकी लेते हुए रामगोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी का रजिस्ट्रेशन कैसे हुआ, यह न मुलायम सिंह जानते हैं और शिवपाल तो यह काम करा ही नहीं सकते। रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश के बिना समाजवादी पार्टी की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

  Netaji and Shivpal ji will tell you as to what is so special about him: Ram Gopal Yadav on Amar Singh pic.twitter.com/FCW5LJAvQR — ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2016

  Even in economics this happens, "Khota sikka ne asli sikke ko market se bahaar kar diya": Ram Gopal Yadav on Amar Singh pic.twitter.com/hzMUm4VuIq — ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें