फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rameshwaram Cafe: करंदलाजे ने कैफे विस्फोट की टिप्पणी पर माफी मांगी, कहा- ठेस पहुंचाने के नहीं दिया था बयान

Wed, 04 Sep 2024 03:11 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने विस्फोट के लिए तमिलनाडु के लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। 
विज्ञापन
शोभा करंदलाजे, केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट पर अपने बयानों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष एक हलफनामा दायर कर तमिलनाडु के लोगों से माफी मांगी।  

विज्ञापन


मंत्री ने अपने हलफनामे में कहा, "बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे बम विस्फोट मामले में मीडिया को संबोधित करते समय तमिलनाडु के लोगों के बारे में मेरे द्वारा की गई टिप्पणी, तमिलनाडु के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के किसी इरादे के बिना की गई थी। इसलिए, मैं एक बार फिर तमिलनाडु के लोगों से अपनी टिप्पणियों से किसी को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं। कृपया इसे न्याय के हित में रिकॉर्ड पर लिया जाए।”

 अगस्त में पिछली सुनवाई के दौरान मद्रास उच्च न्यायालय ने करंदलाजे के वकील को एक प्रेस मीट में उनसे निर्देश प्राप्त करने के लिए 10 दिन का समय दिया था कि वह रामेश्वरम कैफे विस्फोट पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें।

कर्नाटक के बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए विस्फोट के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें केंद्रीय मंत्री को विस्फोट के लिए तमिलनाडु के लोगों को दोषी ठहराते हुए बताया गया था। जिसके बाद अदालत ने मंत्री से सवाल किया था कि उन्होंने किस आधार पर यह टिप्पणी की थी कि हमलावरों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा चेन्नई में तलाशी लेने से पहले ही तमिलनाडु में प्रशिक्षित किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि एक मार्च को हुए रामेश्वरम कैफे विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हुए थे। आरोपी मुसाबिर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन अहमद ताहा कोलकाता में झूठी पहचान के तहत छिपे हुए थे। एनआईए को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अलावा पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस का पूरा साथ मिला। राज्य पुलिस एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से आरोपियों को पकड़ा जा सका।

कौन हैं रामेश्वरम कैफे के मालिक?
राघवेंद्र राव एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जिन्हें खाद्य उद्योग में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह आईडीसी किचन के संस्थापक और प्रमोटर हैं। वह रामेश्वरम कैफे श्रृंखला में संचालन का नेतृत्व करते हैं।

वहीं, दिव्या राघवेंद्र राव चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से वित्त और प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वह रामेश्वरम कैफे के प्रबंधन और वित्त विभाग की प्रमुख हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें