फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर ने कहा- सही प्रशिक्षण मिले तो बोल्ट का रिकार्ड तोड़ सकता हूं, खेल मंत्री बोले- मेरे पास भेजो

Sun, 18 Aug 2019 07:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
रामेश्वर गुर्जर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोरने वाले मध्य प्रदेश के धावक रामेश्वर गुर्जर ने उम्मीद जताई है कि अगर उन्हें सही प्रशिक्षण मिला तो वह जमैका के स्टार घावक उसैन बोल्ट के रिकार्ड को तोड़ देंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 19 साल के गुर्जर 100 मीटर की दौड़ नंगे पांव दौड़ते हुए 11 सेकेंड में पूरी करते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


वह मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवार गांव के किसान परिवार से आते हैं। उनके वीडियो को देखने के बाद राज्य के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने उन्हें भोपाल बुलाया था। गुर्जर ने शनिवार को भोपाल में मंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उसेन बोल्ट ने रिकार्ड 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ को पूरा किया था। मुझे उम्मीद है कि सुविधाएं और उचित प्रशिक्षण मिलने के बाद मैं उस रिकार्ड को तोड़ दूंगा।

गुर्जर ने कहा कि वह सेना से जुड़ने के लिए पिछले छह महीने से 100 मीटर की दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं लेकिन लंबाई कम होने के कारण उनका चयन नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पहले मैं 100 मीटर की दौड़ को 12 सेकेंड से अधिक समय में पूरा करता था लेकिन छह महीने के अभ्यास के बाद मैं इसे 11 सेकेंड में पूरा कर पा रहा हूं।
विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुर्जर को मदद का भरोसा दिया है। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ट्विटर पर उनका वीडियो साझा करते हुए रिजिजू को टैग कर लिखा था कि भारत प्रतिभाशाली व्यक्तियों से भरा हुआ है। जरूरत है उन्हें सही अवसर और मंच देने की, वे देश के लिए इतिहास रच सकते हैं। भारतीय खेलों और रिजिजू जी से इस एथलीट के कौशल को निखारने में मदद की मांग करता हूं।

रिजिजू ने उन्हें जवाब देते हुए ट्वीट किया कि शिवराज जी किसी को बोलिए कि उसे मेरे पास लेकर आए। मैं किसी एथलेटिक्स अकादमी में उसका दाखिला करवाउंगा।

गुर्जर भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी में ट्रायल और परीक्षण दे सकते हैं। पटवारी ने उन्हें प्रशिक्षण और दूसरी सुविधाएं देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं का चयन राज्य ओलंपिक के जरीए किया जाएगा और खेल अकादमी में उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें