फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में कौन होगा CM?: रमेश चेन्निथला बोले- हम नागपुर के इशारों पर नहीं चलते; कांग्रेस का BJP पर तीखा हमला

Sun, 10 May 2026 09:50 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल में मुख्यमंत्री चयन को लेकर जारी चर्चाओं के बीच कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से फैसले लेती है, न कि नागपुर के निर्देशों पर।
विज्ञापन
रमेश चेन्निथला, नेता, कांग्रेस - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी नागपुर के निर्देशों पर नहीं चलती, बल्कि पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत फैसले लेती है।

विज्ञापन


चेन्निथला ने यह बयान रविवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चयन में थोड़ा समय लगना सामान्य प्रक्रिया है और इसे अनावश्यक विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार, विधानसभा चुनाव परिणाम आए अभी केवल पांच दिन ही हुए हैं, इसलिए निर्णय में देरी नहीं कही जा सकती। उन्होंने साफ कहा "कांग्रेस कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो नागपुर से आने वाले निर्देशों पर काम करे। हम पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेते हैं।"

सभी नेताओं से बातचीत के बाद होगा फैसला
कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी हाईकमान लगातार सभी संबंधित नेताओं से बातचीत कर रहा है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर नेता की राय ली जा चुकी है और अब फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। चेन्निथला ने यह भी कहा कि कांग्रेस में हर प्रक्रिया चर्चा और सहमति के आधार पर होती है, न कि किसी एक या दो नेताओं के फैसले पर।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री की अपील: 'पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोने के गहने न खरीदें', पीएम ने बताया-देशहित में और क्या-क्या करें

BJP पर सीधा हमला
रमेश चेन्निथला ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के स्तर पर लिए जाते हैं। इसके विपरीत, कांग्रेस में सामूहिक विचार-विमर्श के बाद ही फैसले होते हैं। उन्होंने कहा "हमारी पार्टी में हर निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से लिया जाता है। यहां मोदी और अमित शाह मिलकर एकतरफा फैसला नहीं लेते।"

चेन्निथला ने भाजपा पर तंज कसते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री तय करने में लगभग 50 दिन लगाए थे, इसलिए कांग्रेस पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी खुद 50 दिन तक मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई, वह आज कांग्रेस पर सवाल उठा रही है।

कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में
गौरतलब है कि केरल के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वी डी सतीशन और के सी वेणुगोपाल प्रमुख माने जा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में राज्य नेतृत्व और संगठन के कई अहम नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील
बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नेतृत्व को लेकर किसी तरह के प्रदर्शन या पोस्टर अभियान से बचें। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से पूरी हो।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें